डीग जिले में अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुम्हेर थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कुम्हेर कस्बे के छापर मोहल्ला स्थित पीली पोखर के पास दबिश दी। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सामग्री बरामद की गई और मौके पर संचालित भट्टियों को नष्ट किया गया। इस कार्रवाई में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से संचालित 13 हथकड़ शराब की भट्टियों को जेसीबी की सहायता से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। शराब माफियाओं ने जमीन के अंदर गड्ढों और प्लास्टिक के ड्रमों में लगभग 11,000 लीटर वॉश (लाहन) छिपा रखा था, जिसे पुलिस ने मौके पर ही बहाकर नष्ट कर दिया। आबकारी विभाग की टीम ने मौके से 75 लीटर तैयार देसीहथकड़ शराब भी जब्त की है। भाग छूटे बदमाश कुम्हेर पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि छापर मोहल्ले के पास सरकारी जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण हो रहा है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भागने में सफल रहे।