भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में जमीन विवाद को लेकर हुए दो पक्षों के झगड़े में एक बुजुर्ग की हत्या हो गई थी। हत्या के आरोप में सात दिन बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। झगड़े के दूसरे दिन लाइव वीडियो भी सामने आया था। जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव और मारपीट करते हुए नजर आ रहे थे। गांव के ही लोगों ने किया बुजुर्ग पर हमला रुदावल थाना अधिकारी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि 29 मार्च को सिंघाड़ा निवासी जगमोहन ने FIR दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि दोपहर करीब 2 बजे मेरे पिता कमल सिंह घर पर बैठे हुए थे। तभी हमारे गांव के हंसराम, गिर्राज, मदन अपने परिवार के लोगों के साथ घर पर आये और झगड़ा शुरू कर दिया। हमला कर हो गए थे फरार जगमोहन ने बताया कि आरोपियों ने आते ही मेरे पिता कमल सिंह के साथ गाली गलौच करते हुए लाठी, डंडे और सरिये से हमला कर दिया। घटना में कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कमल सिंह पर हमला कर सभी आरोपी फरार हो गए। हमलावर कमल सिंह के घर बनाने से रंजिश रखते थे। बाकी आरोपियों को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कुमर सिंह, तिमन, सुनील, भगवान, हंसराम को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।