राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम और राजस्थान राज्य धरोहरण संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत आज पूंछरी का लौठा पहुंचे। उन्होंने पूंछरी के लौठा में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि पूंछरी के लौठा में एक अत्याधुनिक विश्राम गृह बनाया जा रहा है। साथ ही पूंछरी का विकास हाईटेक टेक्नीक के साथ होगा। सरकारी योजनाओं के जरिए भी चल रहे विकास कार्य गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने बताया कि राजस्थान में जितने भी अध्यात्म के केंद्र हैं। जहां आमजन के जुड़ाव है। उन्हें चरणबद्ध तरीके से विकसित करने का संकल्प लिया है। यह विकास कुछ सरकारी योजनाओं के माध्यम और कुछ आमजन के सहयोग से विकास हो रहा है। लोगों ने खुद आगे आकर कहा कि हम विकास में सहयोग करेंगे। समय-समय पर काम को देखने के लिए में आता रहता हूं। विश्व स्तर पर होगा विकास सीएम के निर्देश हैं कि गोवर्धन पर्वत की 1 किलोमीटर की परिक्रमा में 1 किलोमीटर का क्षेत्र राजस्थान में आता है। इसलिए उसमें विश्व स्तर का विकास हो। भारत के हर कोने से यहां श्रद्धालु आते हैं। उन्हें यहां हर सुविधा मिल सके। पूंछरी के लौठा में विश्राम गृह भी बनाया जाएगा। विश्राम गृह के टेंडर की प्रक्रिया जारी है। पूंछरी के लौठा मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू हो गया है। 100 करोड़ की लागत से चल रहे विकास कार्य ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि इस विकास में 100 करोड़ रुपए लगे हैं। पूंछरी के लौठा में मंदिरों का जीर्णोद्धार होगा और कुछ नए मंदिरों का निर्माण होगा। इसके साथ ही सड़कों का नेटवर्क होगा। यात्रियों की सुविधाओं के लिए बहुत कुछ जरूरी है। इसलिए यहां विकास किया जाएगा। सरोवरों का विकास किया जाएगा।