सीकर जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की दोपहर के समय घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। परिवार ने एक युवक पर शक जताया है। जिसे परिवारवालों ने घर के पास देखा था। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 16 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 16 अप्रैल की दोपहर को उनकी 16 साल की नाबालिग लड़की घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। कई देर तक जब वह घर पर वापस नहीं लौटी तो उसके बाद उसकी तलाश की गई। ननिहाल सहित अन्य जगहों पर भी नाबालिग लड़की का पता लगाया गया। लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। जब आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि एक लड़का कई दिनों से घर के आसपास घूमता था। ऐसे में अब परिवार ने अंदेशा जताया है कि वह लड़का ही नाबालिग लड़की को अपने साथ लेकर जा सकता है। फिलहाल नाबालिग के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है। वहीं जिले में एक 16 साल के नाबालिग लड़के के भी लापता होने का मामला सामने आया है। जो 11वीं कक्षा का स्टूडेंट है। वह 19 अप्रैल की सुबह करीब 11:15 बजे घर से बिना बताए कहीं पर चला गया। जिसका भी अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।