उदयपुर के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की हत्या कर युवक के सुसाइड मामले में पुलिस ने सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि प्रेम सबंधों के विवाद के चलते आरोपी ने नाबालिग का अपहरण किया था। फिर उसे सुनसान जगह ले गया और वहां उसकी हत्या कर दी। बाद में सुसाइड दिखाने के लिए नाबालिग के शव को फंदे से लटका दिया था। वारदात के बाद मुख्य आरोपी ने उसके पास ही फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों को फांसी के फंदे पर लटका देखकर पुलिस को शुरू से ही नाबालिग की हत्या किए जाने का शक था। सहयोग करने वाला गिरफ्तार थानाधिकारी हेमंत अहारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ अमृता दुहन के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई थी। जांच और सबूतों के आधार पर घटना में सहयोग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पहले नाबालिग की हत्या, फिर सुसाइड किया मामले में मुख्य आरोपी अलग था। शुरुआती जांच में सामने आया कि मगनलाल ने प्रेम सबंधों के विवाद के चलते नाबालिग का अपहरण किया था। उसने पहले लड़की की हत्या की। फिर उसे फंदे पर लटका दिया था। इसके बाद खुद ने भी फांसी लगा ली थी। पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की और मामले का खुलासा किया। टीन शेड पर लटके मिले थे शव बता दें, 17 मार्च की रात नाबालिग अचानक घर से लापता हो गई थी। पहले परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन नहीं मिली। पुलिस में इसकी शिकायत दी। फिर तलाश के दौरान कचरा संग्रहण केंद्र के पास बने टीन शेड पर नाबालिग लड़की और युवक के शव लटके मिले थे।