राजस्थान में अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन और छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) से जुड़ी समस्याओं के लिए सरकारी कार्यालयों या ई-मित्र के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने लाभार्थियों की सुविधा के लिए‘समाधान साथी' वॉट्सएप चैटबॉट की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल, 2026) के अवसर पर इस नवाचार का शुभारंभ किया। इससे प्रदेश के करीब 90.44 लाख पेंशनर्स और लाखों छात्र सीधे लाभान्वित होंगे। 7690080055 पर करना होगा मैसेज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया- लाभार्थी अब कहीं भी, कभी भी अपनी पेंशन या स्कॉलरशिप का स्टेटस चेक कर सकेंगे। यह सुविधा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। ऐसे काम करेगा आपका 'समाधान साथी'... घर बैठे होंगे ये 5 बड़े काम… बढ़ी हुई पेंशन का मिल रहा है लाभ राजस्थान में वर्तमान में 7 अलग-अलग श्रेणियों में 90.44 लाख लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। सरकार ने हाल ही में पेंशन राशि में बढ़ोतरी की है। पात्र लाभार्थियों को प्रति माह 1450 प्रति माह मिलते हैं। इससे पहले यह राशि ₹1250 थी। मंत्री ने कहा- अन्य योजनाएं भी चैटबॉट से जुड़ेंगी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा- कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने के लिए यह कदम उठाया गया है। अब समाधान सिर्फ एक मैसेज दूर है। जल्द ही विभाग की अन्य योजनाओं को भी इस चैटबॉट से जोड़ा जाएगा।