राजस्थान पुलिस में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। जयपुर स्थित पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के तहत 52 पुलिस निरीक्षकों को पदोन्नत कर उप पुलिस अधीक्षक (DSP) बनाया गया और उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। आदेश डीजीपी राजीव कुमार शर्मा की ओर से जारी किया गया, जो तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, पदोन्नत अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों और विशेष इकाइयों में तैनात किया गया है। इस फेरबदल में कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण शाखाओं जैसे एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG), एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सीआईडी में नियुक्ति दी गई है। नरपत सिंह चारण ACB जयपुर में डिप्टी एसपी, महावीर सिंह यादव को एसओजी में जिम्मेदारी नरपत सिंह चारण को ACB जयपुर में डिप्टी एसपी बनाया गया है, जबकि रविन्द्र कुमार और मुकेश शर्मा को राजस्थान पुलिस एकेडमी में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। महावीर सिंह यादव को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) जयपुर में जिम्मेदारी दी गई है। अशोक चौधरी को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) जयपुर भेजा गया है। इसके अलावा, साइबर क्राइम यूनिट को मजबूत करते हुए कई अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। मदन लाल को प्रतापगढ़, आनंद कुमार को श्रीगंगानगर, बुद्धाराम को बाड़मेर, पुरुषोत्तम महरिया को भरतपुर, निरंजन प्रताप सिंह को जालौर और रामनिवास मीणा को अलवर में साइबर क्राइम के उप पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। नरेन्द्र कुमार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, जयपुर में लगाया इसी तरह अजयकांत राठौड़ को मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रकोष्ठ (CID-SSB) जयपुर और नरेन्द्र कुमार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, जयपुर में लगाया गया है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, यह फेरबदल प्रशासनिक आधार पर किया गया है, जिसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना तथा विशेष इकाइयों की कार्यक्षमता बढ़ाना है।