अमेरिका-ईरान तनाव के चलते तारकोल (बिटुमन) के दाम आसमान छू रहे हैं, तो अब रोड बनाने में तारकोल की जगह काला तेल काम लेने की शिकायतें आना शुरू हो गई हैं। करीब 11 दिन पहले अलवर के निकट रामगढ़ रोड पर देसूला गांव में बनाई करीब 1 किलोमीटर की रोड में ग्रामीणों ने तारकोल की जगह आधा काला तेल काम लेने का आरोप लगाया है। दिन में जब घटिया काम का विरोध किया तो ठेकेदारों ने एक ही रात में पूरा रोड ‘जल्दबाजी’ में तैयार कर दिया। अब सड़क बनते ही छोटे-छोटे गड्ढे दिखने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में पोल खुल जाएगी। इसमें रोड़ियों के ऊपर शुरूआत में तारकोल की जगह काला तेल काम लिया गया। अफसरों को शिकायत की तो बोले कि 19 लाख की जगह 12 लाख रुपए ही मंजूर हुए हैं। इसलिए बजट की कमीे से दिक्क्त आई है। आगे ठीक करा देंगे। बीजेपी के एमआईए मंडल महामंत्री सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि देसूला में यह करीब एक किलोमीटर रोड 2 साल पहले मंजूर हुई थी। जिसे बनवाने के लिए एक्सईएन से लेकर जेईएन तक खूब सिफारिश की। दोनों मंत्रियों तक गए। अब 26 मार्च को रातों रात रोड बना गए। दिन में घटिया सड़क बनाने का विरोध किया तो रात में फटाफट बना दी। सड़क के दोनों तरफ रोड़ियां (गिट्टी) तक नहीं डाली गईं। जब अफसरों से शिकायत की तो बोले कि रोड के लिए 19 लाख रुपए की जगह 12 लाख रुपए आए हैं। इस घटिया रोड की 181 पर मुख्यमंत्री को भी शिकायत की है। युवक विकास ने कहा कि रोड बनाने में तारकोल की जगह काला तेल काम लिया। जब रोड़ियां डाली गईं तो उसके ऊपर शुरूआत में तारकोल नहीं डाला। उसकी जगह काला तेल काम लिया गया। बाद में रोड़ियों के साथ तारकोल काम में लिया। यहां 20 MM की जगह 5 MM की रोड़ियां ही डाली गई हैं। शिकायत करने के बाद रातोंरात रोड बनाया है। ये खबर भी पढ़ें अलवर में लोगों ने खोली नई सड़क की पोल, VIDEO::हाथ-पैर से उखाड़ दिया, कहा-10 दिन भी नहीं टिकेगी, काम रुकवाया अलवर में 19 लाख रुपए की लागत से नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है। रोड बनाते समय गांव के लोग मौके पर पहुंचे। गांववालों ने सड़क की क्वालिटी जांची तो वह उखड़ने लगी। इस पर लोगों ने विरोध करते हुए सड़क का काम रुकवा दिया। अलवर के देसूला गांव में दिल्ली रोड तक लगभग 1 किलोमीटर की नई सड़क बन रही है। लोगों ने बताया- 20 MM की जगह 5 MM की रोड़ियां भी नहीं डाली जा रही हैं। (पूरी खबर पढ़ें)