राजस्थान सचिवालय के डीआईपीआर सेक्शन में आग लगने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। हालांकि, तत्काल ही एमसीबी को ट्रिप कर दिया गया. राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग से नुकसान की सूचना नहीं है। आग के कारणों की हो रही जांच घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। साथ ही डीआईपीआर के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।