नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर ब्यावर जिले से है। यहां LPG सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई। हादसे में मां और 2 बेटियों की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. सीजेरियन डिलीवरी के बाद एक और महिला की मौत कोटा में जेके लोन हॉस्पिटल में भी सीजेरियन डिलीवरी के बाद 1 और महिला की मौत हो गई, जबकि 2 महिलाओं की किडनी फेल हो गई। इससे पहले, कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 2 महिलाओं की मौत और 6 की किडनी फेल हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें 2. मीटिंग में जिला प्रमुख को नहीं मिली सीट अलवर के मिनी सचिवालय में मीटिंग में जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर को बैठने के लिए सीट नहीं मिली। कलेक्टर ने केवल मंत्री, विधायक और जिला अध्यक्ष के लिए ही सीट होने की बात कही। इस पर जिला प्रमुख को हॉल से बाहर जाना पड़ा। केंद्रीय मंत्री के कहने पर उनको बैठक में बुलाया गया। पूरी खबर पढ़ें 3. एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म, मरीज ने दम तोड़ा पाली से जोधपुर रेफर किए गए मरीज की एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से तड़प-तड़प कर मौत हो गई। परिजन उसी एंबुलेंस में बॉडी को लेकर बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे और मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजनों का आरोप है कि ड्राइवर की गलती के कारण बेटे की जान चली गई। पूरी खबर पढ़ें 4. 2500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने रातभर की सफाई जयपुर के परकोटा और हेरिटेज क्षेत्र की गलियों-बाजारों में सफाई के लिए नगर निगम ने शनिवार देर रात ऑपरेशन क्लीन स्वीप चलाया। 2500 से ज्यादा सफाईकर्मियों और निगम कर्मचारियों ने रविवार सुबह तक सफाई की। निगम कमिश्नर खुद मौके पर जुटे रहे और कचरा उठाया। पूरी खबर पढ़ें 5. सिलेंडर में लीकेज से आग लगी, मां-2 बेटियों की मौत ब्यावर जिले के रायपुर मारवाड़ उपखंड क्षेत्र में रविवार को LPG सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई। हादसे में मां और 2 बेटियों की मौत हो गई। महिला चाय बनाने के लिए रसोई में गई थी। जैसे ही उसने गैस चालू किया, अचानक आग भड़क उठी। मां-बेटियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. ऊंटनी की गर्दन टंकी में फंसी, तड़प-तड़पकर मौत बालोतरा जिले में खेजड़ियाली तेजसिंह की ढाणी में पानी की तलाश में सड़क किनारे टंकी में पानी पीने पहुंची ऊंटनी की गर्दन नल और टंकी की दीवार में फंस गई। रातभर गर्दन फंसने के कारण ऊंटनी पानी नहीं पी सकी। प्यास से तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 7. ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा, पैदल चल रहे युवक की मौत जयपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटने से सड़क पर पैदल चल रहे युवक की मौत हो गई। टायर फटने पर लोहे का कवर उखड़कर 10 फीट दूर युवक के सिर में लगा और सिर फट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे लहूलुहान हालत में हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 8. इंजीनियर दंपती ने रोबोट को दिया मां का नाम जयपुर के रोबोटिक्स इंजीनियर भुवनेश मिश्रा और डॉ. नीलिमा मिश्रा ने मदर्स डे पर रोबोट का नाम अपनी मां और सास पर रखा। 'कृष्णा' एक बिना ड्राइवर के जमीन पर चलने वाला रोबोट है। यह रोबोट भारतीय सेना के काम आ रहा है और इसे जयपुर में ही बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. जेसीबी में बैठाकर दुल्हन को घर लाया दूल्हा उदयपुर के झाड़ोल में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को किसी कार में नहीं, बल्कि जेसीबी में बैठाकर अपने घर ले गया। इस तरह दूल्हा-दुल्हन को पहली बार देखकर हर कोई दंग रह गया। पेशे से जेसीबी ड्राइवर दूल्हे ने बताया- मेरा सपना था कि मैं अपनी दुल्हन को जेसीबी में बैठाकर घर लाऊंगा। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. पंचायत-निकाय चुनाव टालने पर हाईकोर्ट में सुनवाई प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव टालने के राज्य सरकार के प्रार्थना पत्र पर 11 मई को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। राज्य सरकार ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर करके कहा था कि वर्तमान परिस्थितियों में दिसंबर से पहले चुनाव कराना संभव नहीं है।