नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर SI भर्ती परीक्षा की है। परीक्षा में पहले दिन करीब 60 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. SI भर्ती परीक्षा- पहले दिन करीब 60% अभ्यर्थी हुए शामिल राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की SI भर्ती परीक्षा रविवार को हुई। पहले दिन करीब 60 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। पहली पारी का एग्जाम सुबह 11 बजे से एक बजे तक हुआ। दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक हुई। पूरी खबर पढ़ें 2. रणथंभौर में बाघिन शक्ति ने मगरमच्छ का शिकार किया रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघिन मछली के बाद बाघिन शक्ति ने मगरमच्छ का शिकार किया। मगरमच्छ को नदी से खींचकर चट्टानों पर ले गई। पूरी खबर पढ़ें 3. घायलों की मदद कर रहे युवक को ट्रेलर ने कुचला,मौत दौसा में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हाईवे पर एक के बाद एक 3 ट्रेलर की टक्कर हो गई थी। वह घायलों की मदद करने गया था। इतने में एक ट्रेलर ने उसको कुचल दिया। पूरी खबर पढ़ें 4. गैस नहीं मिली तो सिलेंडर भरी गाड़ी को टक्कर मारी गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज युवक और उसके 4 साथियों ने सिलेंडरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली सड़क किनारे खेत में पलट गई। LPG से भरे सिलेंडर बिखर गए। पूरी खबर पढ़ें 5. राजस्थान में फिर ओले गिरने की चेतावनी राजस्थान में कल से एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। इसके असर से 13 जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट है। यहां ओले गिरने की भी चेतावनी मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी की है। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. BJP कार्यकर्ता ने वसूली के लिए बनाई गैंग,दावा-MLA का करीबी भीलवाड़ा में पुलिस ने वसूली करने वाली गैंग के चार मेंबर्स को गिरफ्तार किया है। गैंग खनन कारोबारियों से हर महीने वसूली कर रही थी। आरोप है कि गैंग का सरगना भाजपा का कार्यकर्ता है। पूरी खबर पढ़ें 7. पेट्रोल पंप के सामने खड़ी कार में जिंदा जला व्यापारी जोधपुर में पेट्रोल पंप के सामने खड़ी कार में आग लगने से व्यापारी जिंदा जल गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद कार में व्यापारी का बुरी तरह जला हुआ शव मिला। पूरी खबर पढ़ें 8. भारत-पाक बॉर्डर पर डेनमार्क का नागरिक पकड़ा बीकानेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास खाजूवाला क्षेत्र से विदेशी नागरिक को पकड़ा है। डेनमार्क का रहने वाला युवक करीब सात महीने पहले एक साल के वीजा पर भारत आया था। कुछ सवालों के जवाब अंग्रेजी में दिए, इसके बाद चुप हो गया। थाने ले जाने पर रोने लगा। पूरी खबर पढ़ें खबर हटकर 9. मादा लेपर्ड से भिड़ा कुत्ता, जान बचाकर जंगल में भागी पाली में मादा लेपर्ड F2 पर कुत्ता भारी पड़ गया। शिकार करने पहुंची लेपर्ड को जान बचाकर भागना पड़ा। जंगल में पहाड़ी के नीचे तीन कुत्ते खड़े थे। तभी घात लगाकर बैठी लेपर्ड ने एक कुत्ते को दबोच लिया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. SI भर्ती एग्जाम का आज दूसरा दिन SI भर्ती- 2025 के एग्जाम का कल दूसरा दिन है। राजस्थान के 26 जिलों के 41 शहरों में 1174 केंद्रों पर लगभग 7.70 लाख कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड हैं।