अलवर जिले के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र में बूटियाना मोड़ पेट्रोल पंप के पास शनिवार देर शाम बाइक सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर 3 दिन पहले ही गांव आया था। मृतक बडौदामेव के खरसनगी गांव निवासी शरीफ खान है। मृतक के परिजन शमसुद्दीन ने बताया कि उसका भाई शरीफ खान (35) बाइक लेकर किसी से मिलने के लिए बड़ौदामेव गया था। जब बाइक से वापस गांव लौट रहा था, तभी बुटियाना मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने मुझे ( शमसुद्दीन) ही फोन कर बताया था कि तुम्हारे गांव के युवक का एक्सीडेंट हो गया। उससे फोटो मंगाने पर पता चला कि यह मेरा चचेरा भाई है। उसके बाद तुरंत मौके पर आए। पहले उसे बडौदामेव अस्पताल लेकर गए। वहां से अलवर रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक शरीफ खान ट्रक ड्राइवर था। तीन-चार दिन पहले ही वह अपने गांव आया था। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।