भीलवाड़ा में एक 30 साल की महिला ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां आज दोपहर में उसकी मौत हो गई। यहां रहने वाली 30 साल की एक महिला ने गुरुवार दोपहर अपने घर पर जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई परिजन उसे इलाज के लिए भीलवाड़ा महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां आज उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परेशान कर रहा था गांव का ही आदमी मृतका के देवर ने गांव में रहने वाले एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए बताया- ये व्यक्ति पिछले कई दिनों से उसकी भाभी को फोन पर परेशान कर रहा था। उसके अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे डरा रहा था। इसी मानसिक दबाव के चलते उसकी भाभी ने जहर खा लिया। 10 महीने पहले पति की भी जहर खाने से मौत हुई मृतका के 9 साल और दूसरा 4 साल के दो बेटे हैं। 10 महीने पहले महिला के पति की भी जहर खाने से मौत हो चुकी है। उस समय भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसके चलते इस युवक के हौसले बुलंद है। फिलहाल पुलिस ने अस्पताल पहुंच मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा और उनकी रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।