बांसवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र के पलोदरा गांव में शराब के नशे में युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग से वह करीब 80 फीसदी तक झुलस गया। परिजन उसे गंभीर हालत में महात्मा गांधी (एमजी) हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद देर रात बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर कर दिया गया। कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। काम से घर लौटा, रात में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली बांसवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र के पलोदरा गांव में 24 वर्षीय आकाश पुत्र देवु ने शराब के नशे में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आकाश स्थानीय सिंटेक्स मिल में मजदूरी करता है। वह रोज की तरह काम पर गया था और शाम करीब 7 बजे घर लौटा। घर आने के बाद उसने शराब पी और रात करीब 9 बजे अचानक यह कदम उठा लिया। उसने ऐसा क्यों किया, इसका कारण अभी सामने नहीं आया है। चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे, आग बुझाकर अस्पताल ले गए युवक के आग लगाने के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसे आकाश को तुरंत महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज शुरू, हालत गंभीर मिली एमजी अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को तुरंत वार्ड में भर्ती कर प्राथमिक उपचार शुरू किया। जांच में सामने आया कि आग की लपटों से उसका शरीर बुरी तरह झुलस चुका है। 80 फीसदी झुलसने पर उदयपुर रेफर किया डॉक्टरों ने बताया कि युवक करीब 80 फीसदी तक झुलस गया है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रात करीब 12 बजे बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि आकाश ने शराब के नशे में खुद पर पेट्रोल डालकर आग क्यों लगाई। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।