डेनमार्क, क्या कभी क्रिकेट में इस देश का नाम सुना है। क्या इस देश की टीम को टेस्ट मैच, वनडे वर्ल्ड कप या टी20 वर्ल्ड कप खेलते सुना है। डेनमार्क का कभी कोई प्लेयर आईपीएल में खेलता नजर आया है। नहीं। इस देश की टी20 पुरुष रैंकिंग 41 और महिला रैंकिंग 46 है। ऐसे देश से राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) की एडहॉक कमेटी एक्सचेंज प्रोग्राम की प्लानिंग कर रही है। अंडर-19 पुरुष और महिला टीमों के बीच एक्सचेंज प्रोग्राम से की जाएगी। राजस्थान क्रिकेट का डोमेस्टिक प्रारूप भी डेनमार्क के क्रिकेट से बेहतर होगा, फिर क्यों ऐसे देश से एडहॉक कमेटी एक्सचेंज प्रोग्राम की बात कर रही है। अगर राजस्थान के युवा क्रिकेटर्स को अंतरराष्ट्रीय अनुभव ही दिलाना है तो इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के साथ एक्सचेंज प्रोग्राम की प्लानिंग की जाती। इससे बेहतर है दिल्ली-मुंबई से मैच खेल तैयारी करना “डेनमार्क क्रिकेट के डेवलप करने में राजस्थान हेल्प कर सकता है। राजस्थान क्रिकेट को इस एक्सचेंज प्रोग्राम से कोई फायदा नहीं होने वाला है। इससे बेहतर तो यह है कि हम दिल्ली, मुंबई जैसी टीमों से एक्सचेंज प्रोग्राम बनाकर मैच खेल लें।” भास्कर एक्सपर्ट - रोहित झालानी, पूर्व रणजी कप्तान