राजसमंद में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर लग्जरी एवं स्लीपर बसों का गुरुवार को अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। ये कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा को लेकर की गई। प्रशासन की ओर से विशेष अभियान में बसों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन से जांच की गई। अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भारत भूषण पाठक ने बताया- कलेक्टर के समन्वय से गठित संयुक्त टीम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र कुमार शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक नेत्रपाल सिंह, जिला परिवहन अधिकारी राघव शर्मा सहित पुलिस, परिवहन विभाग एवं प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बसों की फीटनेस जांची निरीक्षण के दौरान बसों की लंबाई, स्लीपर बर्थ की ऊंचाई, अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher), इमरजेंसी एग्जिट, कांच तोड़ने के हैमर, सीट क्षमता, वाहन फिटनेस, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस सहित आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। चालान काटे, कुछ बसों को सीज किया इसके साथ ही जांच में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाली बसों के चालान किए गए। वहीं गंभीर अनियमितता मिलने पर कुछ बसों को सीज कर दिया गया। अधिकारियों ने बस संचालकों को सभी सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।