राजसमंद में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किया। 16 मई तक सुबह 11 बजे तक खुलेंगे स्कूल आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 1 से 8 के लिए स्कूल का समय सुबह 7 से 11 बजे तक किया गया है। यह व्यवस्था 16 मई तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन ने कहा कि यह बदलाव केवल प्राइमरी से आठवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों पर लागू होगा। स्कूल स्टाफ को अपने पहले समय के अनुसार ही स्कूल आना है। कलेक्टर ने निर्देशों की सख्ती से पालना करने की हिदायत भी दी है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि आदेश की पालना न करने पर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।