राजसमंद में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साथिया गांव में खेत पर बने एक कमरे से 11 कार्टन अवैध शराब जब्त की है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने आसपास के क्षेत्रों में शराब सप्लाई करने की बात स्वीकार की है। फिलहाल आबकारी विभाग मामले की जांच कर रहा है। आबकारी थाना प्रभारी चक्रवर्ती सिंह ने बताया- सूचना मिलने पर आबकारी विभाग की टीम ने साथिया गांव में दबिश दी। टीम ने खेत पर बने एक कमरे की तलाशी ली तो वहां से 11 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई। मौके पर मौजूद व्यक्ति से शराब रखने के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद आबकारी विभाग ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आसपास के क्षेत्रों में करता था सप्लाई, जांच जारी प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने आसपास के इलाकों में अवैध शराब की सप्लाई करना स्वीकार किया है। आबकारी विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि शराब कहां से लाई गई थी और किन-किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जाती थी। कार्रवाई में श्रवण सिंह, सिपाही रवि प्रताप, घिसा राम और गोविंद सिंह सहित आबकारी विभाग की टीम शामिल रही।