भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनरशिप और एस-टेक ग्रुप के सहयोग से पांसल स्थित एस-टेक इंटरनेशनल स्कूल में 5 अप्रैल से राष्ट्रीय स्तर का रंज्ञान कैंप शुरू हो रहा है। इसमें पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। कैंप में एडवेंचर और आयुर्वेद कैंप, लाइव ऑर्केस्ट्रा, आर्ट गैलरी, मेगा टैलेंट छात्रवृत्ति जैसी गतिविधियां शामिल हैं। छात्रों को रॉक क्लाइंबिंग, जिप लाइनिंग, रेन डांस, राइफल शूटिंग, व्हील बैलेंसिंग, आर्चरी, स्विमिंग, ट्रैकिंग और रचनात्मक कला का प्रशिक्षण राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी प्रशिक्षक देंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से सम्मानित किया जाएगा। 28 जून तक हर रविवार छात्रों के लिए रोमांच एस-टेक इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय रंज्ञान कैंप 5 अप्रैल से 28 जून तक होगा। प्रत्येक रविवार सुबह 8 से 11 बजे और 11 से 2 बजे दो चरणों में गतिविधियां होंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से सम्मानित किया जाएगा। मेगा टैलेंट छात्रवृत्ति में शत प्रतिशत छात्रवृत्ति का प्रावधान है। बाहर के छात्रों के लिए आवासीय सुविधा, सभी प्रतिभागियों के लिए कैंटीन और परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। ऑनलाइन पंजीकरण और जानकारी के लिए 8386822849 व 7877891312 पर संपर्क करें।