रणथंभौर टाइगर रिजर्व में 500 फीट ऊंची पहाड़ी पर मंगलवार सुबह बाघ की बॉडी मिली। यह बॉडी (कंकाल) टाइगर आरबीटी-2402 की थी, जो डेढ़ महीने से मिसिंग (लापता) था। उसे वन विभाग की टीमें ढूंढ रही थीं। वन विभाग को अंदेशा है कि टाइगर की मौत टेरिटोरियल फाइट में हुई है। हिंदवाड़ पहाड़ी के टॉप पर पीली के खाड में जहां बॉडी मिली, उस जगह 2 अन्य टाइगर का मूवमेंट देखा जा चुका है। टाइगर आरबीटी-2402 के पिछले हिस्से में केनाइन (दांत) के निशान मिले हैं। आरबीटी-2402 साढ़े चार साल का था। डेढ़ महीने से मिसिंग था, 3 टीमें ढूंढने में जुटी थी रणथंभौर टाइगर रिजर्व के CCF शारदा प्रताप सिंह ने बताया- मंगलवार सुबह हिंदवाड़ पहाड़ी पर वनकर्मी गश्त कर रहे थे। सुबह करीब 8:15 बजे पहाड़ी के टॉप पर पीली के खाड में आरबीटी-2402 की बॉडी नजर आई। वनकर्मियों ने इसकी सूचना रेंजर विजय कुमार मीणा को दी। रेंजर विजय स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम को बॉडी को पहाड़ी से नीचे लाने में डेढ़ घंटे का समय लगा। आरबीटी-2402 करीब डेढ़ महीने से मिसिंग था। जिसे ढूंढने के लिए वन विभाग की ओर से 3 टीमों का गठन किया गया था। आज टाइगर की बॉडी मिली तो उसकी मौत की पुष्टि हुई। वन विभाग की चौकी नाका राजबाग में मेडिकल टीम ने पोस्टमॉर्टम किया। इसके बाद टाइगर का अंतिम संस्कार किया गया। यह टाइगर बाघिन T-99 का बेटा था। टेरिटरी को लेकर फाइट में मौत का अंदेशा CCF शारदा प्रताप सिंह ने बताया- अक्सर 2 टाइगर के बीच जंगल में टेरिटरी को लेकर पानी के आसपास होती है। यहां भी ऐसा ही हुआ होगा। संभावना है कि हिंदवाड़ पहाड़ी के नीचे पानी के आसपास टाइगर-108 या आरबीटी-2310 से आरबीटी-2402 की टेरिटोरियल फाइट हुई हो। दरअसल, इस इलाके में इन दोनों टाइगर का मूवमेंट रहता है। लड़ाई में घायल टाइगर आरबीटी-2402 हिंदवाड़ पहाड़ी की टॉप पर चला गया हो, जहां उसकी मौत हो गई। … बाघों की मौत से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें सरिस्का के जंगल में बाघ से भिड़ी बाघिन, मौत:5 साल की टाइग्रेस के शरीर पर मिले बड़े घाव; टेरिटरी को लेकर भिड़े दोनों सरिस्का के जंगल में टेरिटरी को लेकर बाघ-बाघिन में लड़ाई हो गई। इसमें बाघिन ST-28 की मौत हो गई। बाघिन का 24 घंटे पुराना शव सोमवार को ग्रामीणों ने देखा तो सूचना दी। (पढ़ें पूरी खबर) मगरमच्छ का शिकार करने वाली बाघिन की मौत:'एरोहेड' को ब्रेन ट्यूमर था; बेटी 'कनकटी' को मुकंदरा शिफ्ट किया, 2 लोगों को मार चुकी सवाई माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क में बाघिन एरोहेड की मौत हो गई। उसे ब्रेन ट्यूमर था। पिछले दिनों एरोहेड(टी-84) ने तालाब में मगरमच्छ का शिकार किया था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। (पढ़ें पूरी खबर)