IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी पांचवीं जीत के साथ गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 206 रन का लक्ष्य बेंगलुरु ने 18.5 ओवर में 5 विकेट पर हासिल किया। विराट कोहली ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 30 गेंदों पर अपनी 66वीं IPL फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 81 रन बनाए। देवदत्त पडीक्कल ने 20 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। उन्होंने 55 रन की पारी खेली। इससे पहले सीजन के 34वें मुकाबले में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन के शानदार शतक की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 205 रन बनाए। सुदर्शन ने 58 गेंदों पर 100 रन बनाए। यह उनका तीसरा IPL शतक रहा। कोहली 800 चौके लगाने वाले पहले बैटर विराट कोहली ने इस मैच में दो रिकॉर्ड बनाए। वे IPL में 800 चौके पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने। साथ ही टूर्नामेंट में 300 छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन गए। उनसे पहले रोहित शर्मा और क्रिस गेल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। मैच का स्कोरबोर्ड… बेंगलुरु के मैच विनर्स… सुदर्शन की सेंचुरी काम नहीं आई बेंगलुरु टॉप-2 पर पहुंची बेंगलुरु 7 मैचों में 5 जीत और 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं गुजरात 7 मैचों में 3 जीत और 6 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। टीम को अपने बचे हुए 7 मैचों में कम से कम 6 जीत हासिल करनी होंगी, ताकि टीम 16 या 14 अंकों तक पहुंच सके। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और सुयश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर्स- जैकब बेथेल। गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर्स- प्रसिद्ध कृष्णा। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…