राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (RCDF) ने मंगलवार देर शाम सरस घी 20 रुपए महंगा कर दिया। यह बढ़ोतरी बाजार में आज (बुधवार) से लागू होगी। नई रेट लिस्ट के मुताबिक, आज से सरस का एक लीटर घी (सामान्य) का पैकेट 551 की बजाए 571 रुपए में मिलेगा। एक लीटर गाय का घी 570 की बजाए 590 रुपए में मिलेगा। इसी तरह 5 लीटर ​का टिन पैक 2740 रुपए में मिलता था। अब यह बढ़कर 2840 रुपए हो गया है। 15 किलोग्राम का टिन पैक जो पहले 9345 रुपए में मिलता था, अब 9495 रुपए में मिलेगा। साल में दूसरी बार बढ़ोतरी सरस के घी के दामों में इस साल में ये दूसरी बार बढ़ोतरी की है। इससे पहले आरसीडीएफ प्रबंधन ने 2 जनवरी को घी के दामों में 20 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की थी। हालांकि उस समय से दरें केवल 15 किलोग्राम टिन पैक पर ही बढ़ाए थे, जबकि अन्य दूसरी पैकिंग वाले घी के दामों में कोई बदलाव नहीं किया था। -------- सरस डेयरी की यह खबर भी पढ़िए… राजस्थान में सरस घी, बटर और पनीर सस्ते हुए, GST की दरों में बदलाव का असर सरस घी, पनीर, बटर, टेट्रा पैक दूध और फ्लेवर्ड मिल्क के रेट कम होंगे। जयपुर डेयरी और राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (RCDF) के अनुसार, नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। पढ़ें पूरी खबर...