भास्कर संवाददाता | चूरू कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए फाइनल वैकेंसी की लिस्ट जारी कर दी है। इसके अनुसार इस साल कुल 1715 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। स्टेनोग्राफर ग्रेड सी की कुल 232 वैकेंसीज पर भर्ती होगी। वहीं ग्रेड डी के तहत कुल 1483 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। आयोग के अनुसार 12वीं पास उम्मीदवार 15 मई तक एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसभर्ती परीक्षा में चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और शॉर्टहैंड कौशल परीक्षण के आधार पर होगा। ग्रेड सी पदों के लिए आयु 18-30 वर्ष और ग्रेड डी के लिए 18-27 वर्ष है।