भीलवाड़ा | विश्व शांति और मानव कल्याण की भावना के साथ 9 अप्रैल को जीतो की ओर से विश्व नवकार महामंत्र दिवस कार्यक्रम होगा। संगिनी जेएसजी भीलवाड़ा मेन ने सामूहिक नवकार मंत्र जाप कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र पोस्टर का विमोचन किया। जोन कोऑर्डिनेटर राजेन्द्र गोखरू, जेएसजी अध्यक्ष प्रदीप सांखला, संगिनी अध्यक्ष पुष्पा गोखरू, सचिव प्रमिला गोखरू ने समाजजनों से 9 अप्रैल के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए कहा। बताया कि नवकार महामंत्र का जाप आत्मशुद्धि का मार्ग है। संगिनी अध्यक्ष पुष्पा गोखरू ने कहा कि नवकार महामंत्र जैन धर्म का मूल मंत्र है। मनीष बम्ब ने कहा कि इसमें हर व्यक्ति की सहभागिता महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में निर्मल खजांची, निर्मल गोखरू, विकास मेहता, मनीषा खजांची, शकुंतला सांखला, सोनल मेहता, चेतना चपलोत, सरोज जैन, श्वेता बाठिया, पुष्पा पोखरना, प्रियंका चौधरी, सुलेखा शिशोदिया, निर्मला बूलिया, किरण मेहता, अमिता बाबेल, रीना सिंघवी, सुरेखा पीपाड़ा, अनीता डांगी, मोनिका सूर्या, सुषमा कोठारी, सुशीला कोठारी, आशा रांका, पिंकी सिरोया, रेखा कोठारी, अनीता चौधरी उपस्थित रहीं।