श्रीगंगानगर| जवाहर नगर सेक्टर 6 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु अमरदास साहिब में 30 अप्रैल को गुरु अमरदास साहिब जी का प्रकाशोत्सव समूह संगत के सहयोग से श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। प्रबंधक कमेटी सदस्य जीवनसिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे श्री अखंड पाठ साहिब प्रारंभ किए गए। बच्चों में कीर्तन प्रतियोगिता भी करवाई गई। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग 30 अप्रैल को सुबह 8 से 9 बजे तक डाले जाएंगे। शाम 7 से रात 11:30 बजे तक कीर्तन दीवान सजाया जाएगा। इसमें रागी जत्था भाई गगनदीपसिंह जालंधर वाले व भाई रणवीरसिंह श्रीगंगानगर वाले गुरुबाणी सुनाकर संगत को निहाल करेंगे। जीवनसिंह ने बताया कि इस गुरमत समागम के उपलक्ष्य में 31 श्री सहज पाठ साहिब व 21 श्री अखंड पाठ साहिब की चल रही लड़ी के भोग डाले जाएंगे। बुधवार सुबह 6 बजे निशान साहिब के चोला साहिब की सेवा की जाएगी। शाम 5 से 6 बजे तक गुरु अमरदास साहिब जी व दस गुरु साहिबानों की जीवनी पर आधारित परीक्षा करवाई जाएगी। भाई गगनदीपसिंह