श्रीगंगानगर | कृषि अनुसंधान परिसर में अखिल भारतीय समन्वय कपास परियोजना के तहत प्रथम पंक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम में किसानों को बीज वितरित किए गए। डॉ. रघुवीर सिंह मीणा ने नरमा-कपास की उन्नत किस्मों पर जानकारी दी और बताया कि देसी कपास आरजी-8 का औसत उत्पादन पिछले वर्ष अन्य किस्मों से अधिक रहा। कीट वैज्ञानिक डॉ. रूप सिंह मीणा ने गुलाबी सुंडी नियंत्रण के लिए खेतों से लकड़ियों के ढेर हटाने, 40-45 दिन बाद नीम आधारित कीटनाशक छिड़कने और प्रति बिघा 1-2 फेरोमोन ट्रैप लगाने की बात कही।