अफ्रीका और दक्षिण अमेरिकी देशों की यात्रा करने वाले लोगों के येलो फीवर टीकाकरण में प्रताप नगर स्थित आरयूएचएस हॉस्पिटल प्रदेश में पहले स्थान पर है। जनवरी 2025 से अब तक यहां 5140 यात्रियों को येलो फीवर का टीका लगाया गया है। खास बात यह है कि अब तक किसी भी व्यक्ति में वैक्सीन का साइड इफेक्ट सामने नहीं आया। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संचालित येलो फीवर वैक्सीनेशन सेंटर पर एक ही छत के नीचे येलो फीवर व ओरल पोलियो (ओपीवी) टीकाकरण, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट, ट्रेवल हेल्थ काउंसलिंग और इंटरनेशनल सर्टिफिकेट ऑफ वैक्सीनेशन या प्रोफाइलेक्सिस (आईसीवीपी) जारी करने की सुविधा उपलब्ध है। देश में येलो फीवर वैक्सीनेशन उपयोग के आधार पर आरयूएचएस हाई यूसेज, एम्स जोधपुर मॉडरेट और एसएमएस अस्पताल जयपुर लो यूसेज श्रेणी में शामिल हैं। देशभर में हाई श्रेणी में 27, मॉडरेट में 16 और लो श्रेणी में 22 संस्थान हैं। हर माह कितनी औसत वैक्सीन सेन्टर नाम - वैक्सीनेशन आरयूएचएस जयपुर - 304 एम्स जोधपुर - 159 एसएमएस जयपुर - 40 भास्कर एक्सपर्ट - डॉ.शिव प्रकाश शर्मा, नोडल ऑफिसर आरयूएचएस वैक्सीनेशन सेन्टर जयपुर सेन्टर की विशेष पहचान “येलो फीवर वैक्सीन सेंटर से प्रदेश में एक विशेष पहचान बनी है। सालभर में कॉक्लियर इंप्लांट, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, कैंसर एवं प्लास्टिक सर्जरी होने के कारण आउटडोर-इनडोर मरीजों की संख्या बढ़ी है। सीटीवीएस विभाग भी बन गया है। जल्द ही योगा ओपीडी भी चालू करना प्रस्तावित है।” - डॉ.मोहनीश ग्रोवर, प्राचार्य, आरयूएचएस कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज जयपुर