राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की स्पेशल टीम ने चलती ट्रेन में चेन स्नेचिंग करने वाले आठ साल से फरार शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया,जहां से आदेशानुसार न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। यात्री के साथ की थी चेन स्नेचिंग जीआरपी थानाधिकारी मुक्ता पारीक के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पारीक ने बताया कि 15 सितंबर 2018 को ट्रेन संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस में अलवर निवासी एक यात्री के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात हुई थी। इस मामले में आरोपी प्रकाश सांसी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से विशेष टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। जीआरपी जोधपुर की टीम ने रातानाडा स्थित सांसी बस्ती कॉलोनी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे केंद्रीय कारागृह जोधपुर भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल रमेश मेघवाल और कॉन्स्टेबल राजूसिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। --- ये खबर भी पढ़ें जोधपुर पुलिस ने शातिर चेन स्नैचर को दबोचा:बाइक पर हेलमेट पहन रास्ता पूछने के बहाने महिलाओं से करता था लूट जोधपुर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने चेन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने शातिर चेन स्नैचर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पीड़िता का पर्स भी बरामद किया गया। जिसमें मोबाइल, नकदी समेत निजी सामान था। वारदात में यूज हुई बाइक भी जब्त की गई। फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुट गई। (पूरी खबर पढ़ें)