सिटी रिपोर्टर }जोधपुर राउंड टेबल के चेयरमैन मृदुल सालेचा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं दूरगामी योगदान के लिए राज्य सरकार की ओर से ‘शिक्षा भूषण सम्मान' से सम्मानित किया गया है। उन्हें उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के विभिन्न व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया। मृदुल ने जोधपुर राउंड टेबल की ओर से ‘फ्रीडम थ्रू एजुकेशन' के तहत सरकारी स्कूल संवारने में अहम भूमिका निभाई। इस प्रोजेक्ट के तहत सरकारी स्कूलों में अब तक 17 से अधिक कक्षा-कक्षों एवं 10 शौचालय बनवाए गए हैं। इसके अलावा आरटीई किचन, फ्लाइट ऑफ फेंटेसी और हेल्थ कैंपस जैसी कई कम्युनिटी सर्विस एक्टीविटीज भी की गई।