उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो दिन में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। रविवार दोपहर तक बादलों की आवाजाही के बीच हल्की धूप निकली, लेकिन वातावरण में ठंडक बनी रही। रविवार को दोपहर तक आसमान में बादलों की आावाजाही होती रही और बारिश का मौसम बन रहा था। शाम करीब 5 बजे बारिश शुरू हुई, जो रूककर कर कई इलाकों में होती रही। मौसम विभाग के अनुसार, सलूंबर में सबसे अधिक 48 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि उदयपुर शहर में 6 मिमी वर्षा हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और मौसम खुशनुमा बना रहा। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री दर्ज किया गया। शाम तक फिर हवाओं के साथ बारिश की संभावना इससे पहले शनिवार को उदयपुर शहर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री से. और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री से. दर्ज किया गया। शुक्रवार को लेकसिटी में मानूसन की पहली बारिश हुई थी। बाढ़ नियत्रंण केन्द्र से जारी आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में सलूंबर में सबसे ज्यादा 48 एमएम बारिश हुई। वहीं उदयपुर शहर में सबसे कम 6 एमएम बारिश दर्ज की गई। जयसंमद में 19, देवास में 12 और डाया डैम पर 6 ​एमएम बारिश दर्ज की गई है। इस सीजन में अब तक उदयपुर में 59 एमएम और सलूंबर में 105 एमएम बारिश हो चुकी है। बारिश से मौसम में घुली ठंडक मानसून की पहली तेज बारिश के बाद उदयपुर के मौसम में ठंडक घुल गई। रविवार को शहर में तेज बारिश का दौर शाम करीब 5 बजे शुरू हो गया था। शहर के अलग-अलग हिस्से में बारिश हुई। शहर के शोभागपुरा 100 फीट रोड पर तेज बारिश के चलते दो पहिया वाहनों पर चल रहे लोग गाड़ियों को रोककर बारिश से बचने का प्रयास करते नजर आए। यहां पर तेज हवा के साथ बारिश हुई। अगले 2-3 दिन बादल छाए रहेंगे, रुक-रुक कर होगी बारिश मौसम एक्पपर्ट आरएस देवड़ा ने बताया कि अगले 2-3 दिन बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होगी।