सलूम्बर जिला पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे वांछित अपराधी हरीश मीणा को उदयपुर से गिरफ्तार किया है। हरीश मीणा सेमारी थाने में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे सलूम्बर जिला कारागृह भेज दिया गया। थानाधिकारी सेमारी गोपालकृष्ण परमार और जिला विशेष टीम (DST) सलूम्बर ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी। कड़ी मशक्कत के बाद DST ने आरोपी हरीश (26) पुत्र धनराज मीणा, निवासी मासिंगपुरा (थाना बाघपुरा, जिला उदयपुर) को उदयपुर से हिरासत में लिया। इसके बाद उसे सेमारी थाना पुलिस को सौंपा गया, जिसने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, हरीश मीणा कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए पिछले दो सालों से लगातार अपनी पहचान और ठिकाने बदल रहा था। व