सालमगढ़ थाना पुलिस ने शंकरलाल हत्याकांड मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक शंकरलाल की पत्नी तुलसीबाई ने पड़ोसी दुकानदार वाहिद कुरैशी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के दमनार निवासी अजीज उर्फ अज्जु (46) और मुल्तानपुरा निवासी जुनैद उर्फ जुनैब (20) को गिरफ्तार किया है। 26 जून को मिला था शव पुलिस ने बताया- 26 जून को दलोट स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास एक कुएं से कट्टे में बंद शंकरलाल का शव बरामद हुआ था। मृतक की पत्नी ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की, जिससे सच्चाई सामने आई। जांच में पता चला कि 24 जून को पत्नी तुलसीबाई और पड़ोसी वाहिद ने मध्यप्रदेश से तीन युवकों को बुलाया था। इन युवकों ने शंकरलाल के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद शव को एक कट्टे में भरकर कुएं में फेंक दिया गया था। पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक की मोटरसाइकिल को दूसरे थाना क्षेत्र में खड़ा कर दिया गया था। 5 लाख रुपए की दी थी सुपारी पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि हत्या के बदले आरोपियों को 5 लाख रुपये देने का वादा किया गया था। इसके अलावा, वाहिद को आधा बीघा जमीन, मृतक की जमीन पर बिना किराए दुकान चलाने और मकान पर कमरा बनाकर रहने का लालच दिया गया था। पुलिस पहले ही मृतक की पत्नी तुलसीबाई और मुख्य साजिशकर्ता वाहिद कुरैशी को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। ……….. मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पड़ोसी के साथ मिलकर पति की हत्या की, दोनों गिरफ्तार:5 लाख में बुलाए थे तीन सुपारी किलर, बोरे में बांधकर कुएं में फेंक दिया था शव प्रतापगढ़ के सालमगढ़ थाना क्षेत्र के दलोट गांव में 12 दिन पहले कुएं में मिले शव के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। (पूरी खबर पढ़ें…)