सपोटरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अग्रवाल द्वारा कांग्रेस नेता सचिन पायलट को 'बहरूपिया भगोड़ा' कहने वाले बयान के विरोध में किया गया। कांग्रेस नेता विशाल मीणा और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अलका मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान 'राधा मोहन दास अग्रवाल मुर्दाबाद' और 'सचिन पायलट जिंदाबाद' के नारे लगाए गए। कांग्रेस नेताओं ने अग्रवाल के बयान को अमर्यादित राजनीति बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और भाजपा से तत्काल माफी मांगने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।