सलूम्बर के सराड़ा में ब्लॉक स्तरीय पंच गौरव कबड्डी प्रतियोगिता स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन खण्ड विकास अधिकारी केदार नारायण चौधरी और भाजपा सराड़ा मंडल अध्यक्ष करण जोशी ने किया। उन्होंने बताया कि सलूम्बर जिले के पंच गौरव में कबड्डी का महत्वपूर्ण स्थान है। यह पहली बार है जब क्षेत्र में कबड्डी प्रतियोगिता मैट पर राष्ट्रीय नियमों के अनुसार आयोजित की जा रही है, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने का बेहतर अवसर मिलेगा। 32 टीमों ने लिया हिस्सा, पहले मुकाबले में उद्पुरिया जागीर जीता प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 19 और महिला वर्ग की 13, कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन मुकाबला पुरुष वर्ग में उद्पुरिया जागीर और सगतड़ा के बीच खेला गया, जिसमें उद्पुरिया जागीर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज चौबीसा, एसटी मोर्चा अध्यक्ष हजारीलाल, मणिशंकर शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय मंडावत, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष देवीलाल कुम्हार, सराड़ा प्रशासक मणिलाल, मॉडल स्कूल के प्राचार्य गोपाल पांड्या, सराड़ा स्कूल के प्राचार्य जगदीश जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता संजय सुथार, ग्राम विकास अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जयनारायण मीणा, ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार मीणा सहित पंचायत समिति की सभी ग्राम पंचायतों के प्रशासक, ग्राम विकास अधिकारी, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।