राज्यसभा सांसद और भाजपा के हरियाणा राज्य प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया शनिवार को पिलानी पहुंचे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पंचायत चुनाव में काम करने का आह्लान डॉ. पूनिया ने इस दौरान संगठन से संबंधित जानकारी ली और सभी से आगामी निकाय तथा पंचायती राज चुनावों के लिए एकजुट होकर जमीनी स्तर पर मजबूती से काम करने का आह्वान किया। जिले में संगठन की स्थिति की जानकारी दी इस अवसर पर भाजपा नेता विश्वम्भर पूनिया, सूरजगढ़ के पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, भाजपा किसान मोर्चा झुंझुनूं के जिला महामंत्री धर्मेंद्र गुड्डू नेहरा और मीडिया प्रभारी डॉ. नवीन कुमार ठोलिया तथा शिवराज सिंह नेहरा ने उन्हें जिले में संगठन की स्थिति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ये रहे मौजूद डॉ. सतीश पूनिया से मिलने के लिए पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी जैसे प्रमुख पार्टी नेताओं के साथ-साथ कमल नेहरा, अनिल पायल धींधवा, अजीत सिंह अलीपुर, अजीत सिंह शेखावत, अविनाश गुप्ता, आशीष गोयल, दिनेश कुमार, उमेश दूलड़ और सचिन बगड़िया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी पिलानी पहुंचे।