सवाईमाधोपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सवाई माधोपुर में 13 और 14 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ये कार्यक्रम अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मंच के संयुक्त तत्वावधान में होंगे। कार्यक्रमों को लेकर संयोजकों ने बजरिया स्थित हम्मीर कैफे में प्रेसवार्ता आयोजित की। 13 अप्रैल को मशाल जुलूस, 14 को महारैली प्रेसवार्ता में पदाधिकारियों ने बताया कि अंबेडकर जयंती महोत्सव के तहत 13 अप्रैल को रेलवे स्टेशन से अंबेडकर सर्किल तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। वहीं 14 अप्रैल को महारैली आयोजित की जाएगी, जो रेलवे स्टेशन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अंबेडकर सर्किल पहुंचेगी। प्रतिमा पर माल्यार्पण और सभा का आयोजन महारैली के समापन पर अंबेडकर सर्किल पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद सभा का आयोजन होगा, जिसमें वक्ता उनके जीवन, विचारों और देशहित व दलित उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डालेंगे। विभिन्न सामाजिक संगठनों की होगी भागीदारी महारैली में डॉ. भीमराव अंबेडकर से जुड़े विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल होंगे। अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के जिलाध्यक्ष संजय बैरवा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को बाबा साहेब के विचारों से अवगत कराना है।