सवाई माधोपुर के बजरंग दल कार्यकर्ता गुरुवार शाम को हरियाणा के प्रांत गौरक्षक और बजरंग दल से जुड़े मोनू मानेसर से मिले। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन करते हुए उन्हें शिवपुराण और तलवार भेंट की। 3 अगस्त को निकलेगी कांवड़ यात्रा आयोजन समिति से जुड़े नरेश सिंधी ने बताया कि शहर में 3 अगस्त को सर्व समाज महाभगवा कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा हर वर्ष आयोजित होती है। इसी क्रम में इस बार भी विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जा रहा है। निमंत्रण स्वीकार करने का आश्वासन इसी सिलसिले में गुरुवार को मोनू मानेसर को औपचारिक रूप से कांवड़ यात्रा में अतिथि के रूप में शामिल होने का न्योता दिया गया। इस अवसर पर गौरक्षा और सनातन संस्कृति से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। आयोजकों के अनुसार, मोनू मानेसर ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए 3 अगस्त को सवाई माधोपुर में आयोजित कांवड़ यात्रा में शामिल होने का आश्वासन दिया है।