सवाई माधोपुर SP जेष्ठा मैत्रेयी ने कोतवाली थाने में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें थाना कोतवाली, मानटाउन, कुंडेरा के फरियादियों ने एसपी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर SP ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। लंबित मामले निपटाने की समय सीमा तय SP ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया कि आज थाना कोतवाली परिसर में मानटाउन, कोतवाली और कुंडेरा थाना क्षेत्र की समग्र जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य पुलिस और लोगों के बीच की दूरी कम हो। इसी के साथ ही नए कानूनों में लंबित मामलों के निस्तारण के लिए 60 और 90 दिन की समय सीमा है। उसका पालन करवाया जाए। ट्रैफिक को लेकर की चर्चा एसपी मैत्रेयी ने बताया कि रणथंभौर जो टूरिस्ट स्पॉट है, जिसकी देश और प्रदेश पहचान है। उसके बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट, रणथंभौर रोड ट्रैफिक कंजेक्शन फ्री, ट्रैफिक रेगुलेटर करने पर चर्चा की गई। ऑनलाइन फ्रॉड के लिए 1930 पोर्टल पर समस्याएं, साप्ताहिक जनसुनवाई की समस्याओं की सुनवाई की गई। इसी के साथ जितने अकाउंट गलती से फ्रीज हुए उनको खुलवाया जाए। शहर में कुछ इलाकों में व्हीकल जोन फ्री बनाए इस चर्चा की गई। शहर में ट्रैफिक जाम करने और व्हीकल फ्री जोन बनाने पर हुई चर्चा