सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर खतरनाक स्टंट कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी चक उदयरामपुरा चांदा थाना बाटोदा निवासी गौरव मीणा उर्फ गोलू (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय एवं भरतपुर रेंज आईजीपी और SP ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। यह था पूरा मामला सोमवार को एक युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया था। वीडियो में युवक चलते ट्रैक्टर पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने युवक की पहचान बाटोदा थाना क्षेत्र के सांचोली ग्राम पंचायत के चांदा की झोपड़ी निवासी गौरव मीणा के रूप में की थी। सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो शेयर किया पुलिस आरोपी गौरव मीणा के खिलाफ पहले भी अवैध खनन और परिवहन (MMDR एक्ट) में कार्रवाई कर चुकी है। अब पुलिस ने आरोपी को दोबारा MMDR एक्ट में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी युवक का एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आरोपी गौरव माफी मांगते हुए दूसरों को ऐसे खतरनाक स्टंट न करने की अपील करता हुआ नजर आ रहा है। इस कार्रवाई को थाना मलारना डूंगर थानाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सवाई माधोपुर-लालसोट मेगा हाईवे परअंजाम दिया। पढ़ें ये खबर भी… ट्रैक्टर के बोनट पर खड़े होकर पैर से स्टेयरिंग संभाला,VIDEO:बैलेंस बिगड़ा तो सीट पर बैठा, पहले से थाने में जब्त है एक वाहन बजरी भरे ट्रैक्टर पर ड्राइवर स्टंट करता नजर आ रहा है। युवक ट्रैक्टर के बोनट पर खड़ा है और पैरों से स्टेरिंग संभाल रखा है। (पढ़ें पूरी खबर)