कल्याणपुर | राउमावि डोली राजगुरा के जर्जर भवन के पुनर्निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 4 करोड़ 49 लाख रुपए की स्वीकृति की गई। थानसिंह डोली ने बताया कि जोजरी बचाओ आंदोलन के दौरान संघर्ष समिति और प्रशासन के बीच हुई मध्यस्थ वार्ता में जर्जर स्कूलों के पुनर्निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एवं जोजरी बचाओ समिति के चेयरमैन संगीत लोढ़ा ने प्रशासन को दिए गए सख्त निर्देशों के बाद राउमावि डोली राजगुरु के लिए 4 करोड़ 49 लाख रुपए की स्वीकृति दी थी। लेकिन हमारी लड़ाई यहीं समाप्त नहीं होती। जब तक जोजरी नदी में बह रहा दूषित पानी पूरी तरह बंद नहीं होता, तब तक यह आंदोलन इसी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा।