राजस्थान में बढ़ रही गर्मी को देखते हुए अब कलेक्टर स्कूलों की छुट्टी भी घोषित कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया है। इस आदेश के अनुसार- सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय बदलने या जरूरत पड़ने पर छुट्टी करने का अधिकारी कलेक्टर को होगा। गौरतलब है​ कि पिछले कुछ दिनों में गर्मी को देखते हुए प्रदेश के अधिकांश जिलों में स्कूलों के समय को बदल दिया गया है। ये आदेश 16 मई यानी गर्मियों की छु​ट्टियां होने से पहले तक लागू रहेंगे। इसके लिए कलेक्टर जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से कॉर्डिनेट कर छुट्टी के आदेश जारी कर सकेंगे। ् जिलों में बदल चुका है समय स्कूलों का समय बदलकर सुबह साढ़े सात बजे कहीं साढ़े ग्यारह बजे कर दिया गया है तो कहीं बारह बजे हुआ है। बीकानेर में कलेक्टर निशांत जैन ने स्कूल सुबह साढ़े सात से साढ़े ग्यारह बजे तक कर दिए हैं, वहीं श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, चूरू सहित कई अन्य जिलों में भी स्कूलों का समय बदल गया है।