भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा श्री शांत क्रांति महिला मंडल की ओर से शनिवार को सुभाषनगर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय डिस्पेंसरी में स्कूली छात्रों के साथ ही मरीजों व राहगीरों को गर्मी से निजात के लिए शीतल ऑर्गेनिक छाछ पिलाई गई। महिला संघ महामंत्री नेहा छाजेड़ ने बताया कि गर्मी में सेवा कार्य किया जा रहा है। महिला संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष लीला कोठारी व मनीष बंब ने बताया कि रविवार को दोपहर 12.15 बजे रोडवेज बस स्टैंड स्थित वर्धमान स्कूल के बाहर निःशुल्क ऑर्गेनिक छाछ वितरण की जाएगी। अभियान की शुरुआत लायंस आई हॉस्पिटल, सुभाष नगर भीलवाड़ा में भी ऑर्गेनिक छाछ वितरण के साथ की थी। शांत क्रांति संघ के संरक्षक हेमंत कोठारी, प्रिंसिपल मधु जैन,सरोज लोढ़ा, शशिकांता बाघचार, टीना बापना, पिंकी चिपड़, सीमा डांगी, रूपा मेहता, निर्वैर नाबेड़ा, निर्मल जैन, राजाराम शर्मा उपस्थित थे।