शेरगढ़ क्षेत्र स्थित एकेडमी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर युवाओं को महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। जयंती समारोह में नायक सूबेदार जबर सिंह, कैप्टन सुमेर सिंह, ईश्वर सिंह, स्वरूप सिंह खारी और विरेन्द्र सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के संघर्षपूर्ण जीवन और मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण पर बात की। अकादमी के स्टूडेंट्स विक्रम सिंह सोमेसर, भवानी सिंह, प्रेम सिंह, समुंदर सिंह, कामराज सिंह, हरपाल सिंह, शेर सिंह, चम्पा राम और मनीष मीणा समेत अन्य छात्रों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।