भास्कर न्यूज | बाड़मेर महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान बाड़मेर की ओर से रविवार को महात्मा गांधी चौराहे व रेलवे स्टेशन के सामने श्रमदान व सफाई अभियान चलाया गया। जिला संयोजक अमित बोहरा के नेतृत्व, प्रदेश संयोजक श्याम सुंदर जोशी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने भारी मात्रा में कचरा, प्लास्टिक, बोतलें और डिस्पोजल आदि इकट्ठा कर 12 कट्टों में भरकर कचरा पात्र में डाला। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश को साकार करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिए शहर और पार्क के साथ-साथ मन की स्वच्छता और सकारात्मकता भी जरूरी है। संस्थान अब हर रविवार को शहर के विभिन्न पार्कों में नियमित श्रमदान करेगा। गांधीवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान श्रमदान के बाद सर्किट हाउस में जिला कार्यकारिणी की बैठक व चिंतन कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक श्याम सुंदर जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गांधीवादी विचारधारा को ग्राम पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक अमित बोहरा ने की। संचालन अबरार मोहम्मद ने किया। सह-संयोजक हेमंत आचार्य ने आभार जताया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान मेवाराम सोनी, हरीशचंद सोलंकी, अबरार मोहम्मद, हेमंत आचार्य, ललित सोलंकी, सुरेश मेघवाल, कैलाश परिहार, संजय सोनी, दलपत परमार, पूनमसिंह चौधरी, प्रेमसिंह चौधरी, मोहनराम, गोविंद बोस, सुरेश सोनी, सुनील सेवकानी, दिवयांक, सद्दाम हुसैन, गोपाल कोडेचा, जगदीश जाखड़, नारायणराम, कैलाश चौधरी, प्रकाश लोहार, दिलीप सिंह सहित कई मौजूद रहे।