करौली के श्रीमहावीरजी क्षेत्र में बीती रात अकबरपुर गांव में दो घरों में चोरी की वारदातें हुईं। अज्ञात चोर लाखों रुपए का सामान और नकदी लेकर फरार हो गए। श्रीमहावीरजी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहली घटना अकबरपुर निवासी जीतराम पुत्र पुखराज के घर हुई। देर रात अज्ञात चोर जंगला तोड़कर घर में घुसे और करीब 45 हजार रुपए नकद चुरा लिए। परिजनों को सुबह घटना का पता चला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। इसी गांव में हरि मोहन के घर भी चोरों ने सेंध लगाई। चोर पटोरपोश मकान की पट्टी तोड़कर अंदर घुसे और लगभग 10 लाख रुपए का सामान तथा नकदी लेकर फरार हो गए। श्रीमहावीरजी थाना पुलिस दोनों चोरी की वारदातों की गंभीरता से जांच कर रही है। चोरों की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया गया है।