श्रीगंगानगर में मंगलवार रात एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में आयोजित वार्षिक फेस्टिवल ‘उड़ान’ के दौरान पंजाबी सिंगर अफसाना खान ने लाइव परफॉर्मेंस दी। उनके स्टेज पर आते ही पूरा कैंपस जोश से भर गया और छात्र-छात्राएं डांस फ्लोर पर झूमने लगे। रात 8:30 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में अफसाना खान ने अपनी दमदार आवाज और एनर्जी से माहौल को पूरी तरह रंगीन बना दिया। उनकी पॉपुलर पंजाबी धुनों पर युवाओं ने जमकर डांस किया। मेडिकल फैकल्टी के छात्र-छात्राएं सबसे ज्यादा उत्साहित नजर आए और पूरे समय डांस फ्लोर पर बने रहे। अफसाना खान ने अपने सुपरहिट गानों के साथ कुछ इमोशनल ट्रैक्स भी पेश किए, जिससे माहौल कभी भावुक तो कभी जोश से भर गया। उन्होंने ‘कोई सी’, ‘यार मेरा तितलियां वरगा’, ‘धक्का’ और ‘चलाकियां’ जैसे फेमस गाने गाए, जिन पर स्टूडेंट्स ने जमकर थिरकते हुए एंजॉय किया। कुछ इमोशनल गानों पर कैंपस का माहौल भावुक भी हो गया, लेकिन जैसे ही बीट्स शुरू हुईं, पूरा माहौल फिर से पार्टी मोड में आ गया। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। छात्रों ने बताया कि यह उनकी अब तक की सबसे शानदार लाइव परफॉर्मेंस में से एक रही। अफसाना खान की एनर्जी और परफॉर्मेंस ने पूरे कैंपस को रुकने नहीं दिया और हर कोई गानों में डूबा रहा।