पाली| हिम्मतनगर बी सरदार समंद रोड निवासी शुभम गहलोत का अंतरिक्ष विभाग की शाखा भौतिक अनुसंधान केंद्र अहमदाबाद के टेक्नीशियन-बी मैकेनिक पद पर आरएसी पद पर एआईआर-1 हासिल कर चयन हुआ। शुभम ने बताया कि पिता के निधन के बाद मेरी माता ने इस काबिल बनाया। पाली | संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक जिला कार्यालय में रविवार को होगी। जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाडा ने बताया कि प्रदेश से जिला प्रभारी राजेंद्र मुंड व श्रवण पटेल अभियान से जुड़े निर्देश देंगे। बैठक में सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, विधानसभा, ब्लॉक प्रभारी, अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष व पदाधिकारी, ब्लॉक के नेता रहेंगे।