भरतपुर केSI भर्ती परीक्षा दो पारियों में हो रही है। जिले में परीक्षा के लिए 72 सेंटर बनाये गए हैं। हर पारी में 21072 अभ्यर्थी पेपर दे रहे हैं। पहली पारी में सुबह 9 बजे से एंट्री शुरू की गई। एंट्री से पहले सभी अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की गई। एंट्री के दौरान सभी अभ्यर्थियों की वीडियोग्राफी करवाई गई। मोबाइल पार्टियां सेंटर ले रही राउंड मास्टर आदित्येन्द्र स्कूल पर एडिशनल एसपी धर्मेंद्र यादव सुरक्षा के इंतजाम देखने के लिए पहुंचे इस दौरान उन्होंने कहा कि हर सेंटर के बाहर पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया है। सभी सेंटर पर मोबाइल पार्टियां राउंड ले रहीं हैं। शहर में भी जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। पेपर पारदर्शिता से हो इसके लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। 10 बजे पहली पारी की एंट्री बंद पहली पारी की परीक्षा 11 बजे से 1 बजे तक चलेगी। पहली पारी के लिए सुबह 9 बजे से एंट्री शुरू कर दी गई और, 10 बजे एंट्री बंद कर दी गई। पूरे जिले में पेपर के लिए 72 सेंटर बनाए गए हैं। 72 सेंटर पर के पारी में 21072 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सभी सेंटर पर नजर बनाने के लिए 12 सतर्कता दल बनाये गए हैं। जो हर सेंटर पर निगरानी रखेंगे। दूसरी पारी का पेपर 3 बजे से होगा शुरू दूसरी पारी का पेपर 3 बजे से शुरू होगा और 5 बजे पेपर खत्म होगा। दूसरी पारी के पेपर के लिए दोपहर 1 बजे से एंट्री शुरू होगी और 2 बजे एंट्री को बंद कर दिया जाएगा। पेपर को देखते हुए भरतपुर लोहागढ़ डिपो और भरतपुर डिपो ने एक्स्ट्रा बसें लगाई हुई हैं।