सीकर जिले में 3 दिन में तीन युवतियों के लापता होने का मामला सामने आया है। तीनों ही युवतियां सुबह के समय घर से बिना बताए चली गई। इनमें से दो के पास मोबाइल था, जो कि अब स्विच ऑफ आ रहा है। तीनों के परिजनों ने अलग-अलग पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। पुलिस अब तीनों युवतियों की तलाश कर रही है। 3 युवतिययां घर से बिन बताए निकली पहले केस में 22 साल की युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 6 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे तक उनकी बेटी घर पर ही थी। इसके बाद वह घर पर नहीं दिखाई तो आस-पड़ोस में भी उसकी तलाश की गई लेकिन युवती का कुछ भी पता नहीं चल पाया। जब उसके मोबाइल पर कांटेक्ट किया तो वह भी स्विच ऑफ मिला। दूसरे केस में 19 साल की युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 6 जुलाई की रात परिवार के सभी लोग घर में सोए हुए थे। सुबह जब जागे तो देखा कि 19 साल की बेटी घर पर नहीं है। पहले तो परिवार ने सोचा कि बेटी वॉशरूम गई होगी। लेकिन काफी देर तक वह नहीं लौटी तो उसके मोबाइल पर कॉल किया गया। मोबाइल स्विच ऑफ मिला तो आसपास तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। तीसरी केस में 21 साल की युवती के चाचा ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी भतीजी 8 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। युवती के पास मोबाइल भी नहीं था। ऐसे में अब उससे कांटेक्ट करना भी मुश्किल है।