सीकर शहर के लोग दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं, जिन पर प्रशासन भी लगातार कार्रवाई कर रहा है। शहर में सड़क, नाली, पेयजल, सीवर और आवारा पशुओं से जुड़ी कई समस्याएं सामने आई हैं। वहीं कुछ शिकायतों का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। नवलगढ़ बाईपास स्थित राघव विहार में सड़क और नाली निर्माण की समस्या के समाधान के लिए एईएन अमित स्वामी को आज का स्टार ऑफिसर चुना गया है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… आज के स्टार ऑफिसर : एईएन अमित स्वामी देव नगर निवासी हरफूल सिंह ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट की थी कि क्षेत्र में आवारा पशुओं के जमावड़े से लोगों को परेशानी हो रही थी। नगर निगम की टीम पशुओं को पकड़कर ले गई थी, लेकिन अगले ही दिन उन्हें वापस छोड़ दिया गया, जिससे समस्या दोबारा खड़ी हो गई। समस्या मिलने के बाद एईएन अमित स्वामी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम से दोबारा कार्रवाई करवाई। समय पर कार्रवाई से क्षेत्र से आवारा पशुओं को हटाया गया, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली और आवागमन पहले की तुलना में सुरक्षित हो गया। देव नगर में बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान देव नगर निवासी हरफूल सिंह ने क्षेत्र में आवारा पशुओं के जमावड़े की शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि नगर निगम की टीम पशुओं को पकड़कर ले गई थी, लेकिन अगले ही दिन उन्हें वापस छोड़ दिया गया, जिससे समस्या दोबारा खड़ी हो गई। शिकायत पर दोबारा कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग ने क्षेत्र से आवारा पशुओं को हटाया। समस्या के समाधान के बाद स्थानीय लोगों को राहत मिली और अब आवागमन पहले की तुलना में सुरक्षित हो गया है। खराब सड़क की समस्या से मिली राहत नवलगढ़ बाईपास स्थित राघव विहार निवासी नाथू राम श्योराण ने कॉलोनी में सड़क और नाली नहीं होने के कारण उड़ रही धूल की शिकायत की थी। पास ही में विवाह गार्डन होने से क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही अधिक रहती थी, जिससे कॉलोनीवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर दिया है। सड़क बनने से धूल की समस्या समाप्त हो गई है और क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। पानी की बर्बादी से प्रभावित हो रही जलापूर्ति अनंतगढ़ रोड स्थित वंदे मातरम चौक, राधा किशनपुरा निवासी दीपक जांगिड़ ने बताया कि पिछले दो माह से पेयजल पाइपलाइन फूटी हुई है। लगातार पानी बहने से बड़ी मात्रा में पेयजल व्यर्थ हो रहा है, वहीं कई घरों में पर्याप्त जलापूर्ति भी नहीं हो पा रही है। सड़क पर पानी जमा होने से कीचड़ फैल गया है और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने पीएचईडी विभाग से पाइपलाइन की जल्द मरम्मत कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। टूटी नाली से बढ़ा हादसों का खतरा नवलगढ़ रोड स्थित श्याम नगर जाट कॉलोनी निवासी अमित ने बताया कि क्षेत्र में नाली की स्लैब टूटी होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में एक महिला भी नाली में गिरकर घायल हो गई। कोचिंग संस्थानों में आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं और राहगीरों को रोजाना जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से नाली की तत्काल मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है। ट्यूबवेल का ऑपरेटिंग पैनल खराब अनंतगढ़ रोड स्थित चरण सिंह नगर निवासी सुल्तान सिंह भामू ने बताया कि क्षेत्र के ट्यूबवेल का ऑपरेटिंग पैनल लंबे समय से खराब स्थिति में है। कई बार शिकायत करने के बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई। पैनल में एमसीबी सहित आवश्यक उपकरण नहीं होने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने पीएचईडी विभाग से जल्द पैनल को दुरुस्त कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। टूटा सीवर चैंबर बना खतरे का कारण कारीगरान मोहल्ला निवासी मोहम्मद आसिफ ने बताया कि क्षेत्र में सीवर चैंबर का ढक्कन पूरी तरह टूट चुका है। इसके कारण कई वाहनों के टायर चैंबर में फंस चुके हैं और हादसे का खतरा बना हुआ है। चैंबर से गंदा पानी लगातार सड़क पर फैलने से बदबू और गंदगी की समस्या भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से नया ढक्कन लगाकर सीवर व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़क पर फैल रहे गंदे पानी की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए…. 1.भास्कर समाधान: एईएन विकास बने 'स्टार ऑफिसर':कचरे और स्ट्रीट लाइट की समस्य का हुआ समाधान, पानी, टूटी सड़क और नालियों का समाधान अभी बाकी 2.आनंद नगर में बिजली कटौती की समस्या का हुआ समाधान:नाली, सड़क, बिजली, पेयजल और पार्किंग से जुड़ी कई समस्याएं आई सामने, कई समाधानों पर काम जारी 3.भास्कर समाधान : जलभराव की समस्या से मिली राहत:सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट की परेशानी बरकरार, अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 4.भास्कर समाधान : बिजली लाइन हुई ठीक, खतरा टला:सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से लोग परेशान, वाजिद अली बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 5.भास्कर समाधान: लगातार बिजली कटौती की समस्या का हुआ समाधान:सड़क, बिजली, पानी और सफाई की समस्याओं से लोग परेशान 6.भास्कर ‘समाधान’: शिकायत के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट:गड्ढे, गंदगी और आवारा पशुओं से बढ़ी लोगों की मुश्किलें, अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7.सीकर में जनता की समस्याओं पर जागा प्रशासन:जर्जर सड़कें, सीवर और नंगे तारों की शिकायतों पर अधिकारियों ने की कार्रवाई 8.सीकर में बहानेबाजी पर भारी पड़ा ऐक्शन:कहीं सिस्टम की सुस्ती से बढ़ा खतरा, तो कहीं 'स्टार अफसर' ने दूर की जनता की परेशानी 9.भास्कर समाधान: पोस्ट करने के 4 घंटे में हुआ समाधान:सीवर समस्या सुलझी; नाला, जलभराव और आवारा पशु बने परेशानी, अमित स्वामी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 10.सीकर शहर की समस्याएं भास्कर समाधान पर पहुंचीं:कहीं टूटी सड़क तो कहीं जलभराव और नाली की परेशानी, सुरेंद्र गोदारा बने आज के 'स्टार ऑफिसर'